साजिश के तहत पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट! पकड़ा गया बारूद जलाने वाला भूरे खान

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है यहाँ सोमवार की रात एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें एक महिला, दो बच्चों सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हुए। धमाका इतना खतरनाक था कि आसपास के 6-7 मकान भी ढह गए। कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से 10 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया।

वही इस घटना के पश्चात् पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने एनकाउंटर के चलते मुख्य आरोपी भूरे खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि भूरे खान ने पटाखा फैक्ट्री में रखे बारूद में आग लगा दी थी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मुताबिक, भूरे खान रात के समय भूड़ा नहर के पास भागने का प्रयास कर रहा था, जब पुलिस ने उसे घेर लिया। इस पर भूरे खान ने पुलिस पर अवैध तमंचे से फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी। इसमें भूरे खान के पैर में गोली लग गई एवं उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विस्फोट वाली पटाखा फैक्ट्री फिरोजाबाद के शिकोहाबाद तहसील के नौशेरा में स्थित थी। इस मामले में दर्ज FIR के मुताबिक, मृतक मीरा देवी के पुत्र ने आरोप लगाया है कि भूरे खान और उसके पुत्र ने जानबूझकर यह विस्फोट किया, जिससे इतनी तबाही हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी भूरे खान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करेगी। मीरा देवी के पुत्र पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि भूरे खान लंबे वक़्त से गांव में आतिशबाजी का काम कर रहा था। नियम के मुताबिक, उसे यह काम गांव से बाहर करना चाहिए था, किन्तु वह आबादी के बीच निर्माण और भंडारण कर रहा था। उसकी लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई, जिसमें 5 लोग मारे गए, दर्जनभर लोग घायल हुए, तथा कई मकान जमींदोज हो गए।

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, राजस्थान में भी हुई हिंसक झड़प

कोचिंग जा रही 15 वर्षीय हिंदू लड़की के साथ मोहम्मद आफताब ने किया रेप और...

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में मतदान, पहले चरण में दांव पर 24 सीटें

Related News