अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

चंडीगढ़: हरियाणा के सोनीपत जिले के रिढाऊ गांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की जलकर मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर पटाखा बनाने में लगे थे। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ आग लगी, जो तेजी से पूरे घर में फैल गई।

जानकारी के अनुसार, वेद नाम का व्यक्ति अपने घर में अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा था, जहां 10 से 12 लोग काम करते थे। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मियों के साथ मिलकर मलबे से शवों को निकाला।

इस घटना में झुलसने वाले सात लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। सभी को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, वेद, जो अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालक है, फरार है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह भी कहा जा रहा है कि आसपास के लोगों को भी फैक्ट्री के संचालन की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है।

'अल्पसंख्यकों के लिए विशेष आयोग, महिलाओं को 2000..', हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र

'मदरसे में तालिबान जैसी आतंकी गतिविधियां..', NCPCR अध्यक्ष पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

'गुजरात-असम में सेमीकंडक्टर प्लांट चलाने की काबिलियत नहीं..', कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बेटे का बयान

Related News