कांग्रेस विधायक पर FIR : समर्थन के लिए जनपद सदस्य के बेटे का अपहरण

मुरैना/ब्यूरो: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह और पूर्व जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह सिकरवार पर जौरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जनपद सदस्य के बेटे के अपहरण के आरोप में दीवान सिंह कुशवाह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जौरा पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे घर के बाहर एक सफेद स्कार्पियो गाड़ी से अजब सिंह कुशवाह विधायक सुमावली और मानवेन्द सिह सिकरवार के साथ अन्य दो लोग आए। सम्पतिया कुशवाह जनपद सदस्य का चुनाव जीती है। अध्यक्ष पद के लिए दबाव बनाने छोटे भाई दरोगा कुशवाह को चुनावी रंजिश में जबरजस्ती स्कोर्पियों में बैठाकर अपहरण कर ले गए। अपहरण के बाद से अभी तक कोई पता नहीं चला है। चुनावी दबाव बनाने के लिए अभी तक किसी स्थान पर केद कर रखे हुए है।

इस संबंध में विधायक अजब सिंह कुशवाह और मानवेन्द सिंह सिकरवार से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। इसलिए जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाए। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया ने बताया कि  मुद्रावजा के दीवान सिंह कुशवाह ने रिपोर्ट की है कि उसके भाई दरोगा कुशवाह को सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह, मानवेन्द्र सिंह सिकरवार और दो अन्य अपहरण कर ले गए हैं। फरियादी की मां जनपद सदस्य का चुनाव जीतीं हैं। दबाव बनाने के लिए दरोगा को ले गए हैं। उसको जल्द ही मुक्त करा लिया जाएगा।

VIDEO! अंधेरे में जा रही थी महिला, अचानक पीछे से आया शख्स और कर दी ये शर्मनाक हरकत

पत्नी ने नहीं उठाया फोन तो मजाक उड़ाने लगे दोस्त, गुस्से में उठा लिया ये खौफनाक कदम

3 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई महिला, मामला जानकर सन्न रह जाएंगे आप

Related News