लड़के ने डाली फोटो, लड़की ने किया आत्मदाह

बेंगलुरू : अपने पुरूष मित्र को जब लड़की ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। तो उसने निजी और यादगार पलों के वीडियो व फोटोग्राफ मित्रों के बीच और इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। ऐसे में इस पुरूष मित्र ने उस लड़की पर एसिड हमला करने की धमकी भी दी। जिसके बाद लड़की परेशान हो गई और उसने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की मैसूर रोड़ के समीप जगजीवन नगर की निवासी बताई जा रही है। उसके परिजन जब घर से बाहर निकले तो उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

पड़ोसियों ने आग में जल रही और तड़पती लड़की की चीख व शोर सुना तो वे वहां पहुंचे। इस लड़की को विक्टोरिया चिकित्सालय ले जाया गया। लड़की का शरीर 90 प्रतिशत तक जल गया। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। लड़की द्वारा मृत्युपूर्व दिए गए अपने बयान में यह कहा गया कि उसके पास में ही रहने वाला प्रवीण उससे विवाह करने का प्रयास कर रहा था। दोनों ही आपसी रिलेशन में थे। मगर लड़की के परिजन ने नाबालिग होने के कारण शादी के लिए अपनी सहमति नहीं दी।

दरअसल प्रवीण उससे अलग होने को तैयार नहीं था। इसके बाद नाबालिग ने उसे धमकाया और कहा कि उसके पास निजी पलों क तस्वीरें हैं और वीडियो भी हैं। जिन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस मामले में प्रवीण ने यह भी कहा कि वह उन फोटोज़ को और वीडियो को मित्रों में बांट देगा व इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। लड़की ने इसके बाद आत्महत्या कर ली। इस  मामले में प्रवीण को पकड़ लिया गया है। 

Related News