दुपहिया वाहन चालकों में पुरुषों से ज्यादा जागरुक है आज महिला

हाल ही में दुपहिया कंपनी हौंडा ने महिला और पुरुषों को लेकर एक सर्वे कंपनी ने 24 हज़ार लोगों पर किया। इस दौरान रोड साइन आईक्यू सर्वे में दुपहिया वाहन चालकों से रोड सेफ्टी चिह्नों के बारे में पूछा. सर्वे में 10 शहरों के लगभग 1,500 दोपहिया वाहन चालकों ने हिस्सा लिया। इसमें कई लोगों को यह समझ नहीं आया और वो फेल हो गए। इस सर्वे में करीब 80 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य व चेतावनी वाले सुरक्षा चिह्नों की जानकारी नहीं थी। 

दुपहिया वाहन से चलने पर सबसे ज्यादा जागरुक शहरों में मुंबई 79% के साथ टॉप पर रहा। मुंबई के बाद इस सूची में पुणे 63% रहा और बेंगलुरु 41% ने लिस्ट में अपनी जगह बनाई। सर्वे के परिणाम के मुताबिक पता चला है कि हमें रोड सेफ्टी के 3Es एनफोर्समेंट, इंजिनियरिंग और एडुकेशन समझने की बहुत ज्यादा जरूरत है।   दुपहिया चालकों में ज्यादा संख्या पुरुषों की है। सर्वे के आधार पर 26% महिलाएं ठीक ढंग से सड़क चिह्नों की पहचान कर पाईं, और पुरुषों का आंकड़ा सही सड़क सुरक्षा चिह्नों की पहचान करने को लेकर 21% ही रहा। सर्वे के परिणामों को देखते हुए पता चला कि भारत दोपहिया वाहनों का बड़ा बाजार तो है, लेकिन यहां सड़क सुरक्षा चिह्नों को लेकर लोगों जागरुकता बिल्कुल नहीं है। और सबसे बड़ी बात यह है कि सर्वे में 78% भारतीय 50% सड़क सुरक्षा चिह्न पहचान अब तक नहीं समझ सके हैं।

अगर आपको स्कूटर चलाना पसंद है तो जरुर पढ़ें यह जानकारी

आप अगर खरीदना चाहते ऑटोमेटिक कार है, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है

Related News