बिहार में जारी हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए क्या हुआ बदलाव?

पटना: बिहार में सोने-चांदी की नई कीमत जारी कर दी गई हैं। सोने की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई भी परिवर्तन नहीं आया है। बिहार की राजधानी पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 45,830 है। इसके अतिरिक्त आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 49, 060 है। वहीं पटना में आज चांदी की कीमतों में एक रुपये की वृद्धि हुई है। आज 10 ग्राम चांदी 653 रुपये में बिक रही है। 

अन्य अहम जानकारी:- सामान्य रूप से 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है मगर इस सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं इसलिए आभूषण बनाने में अधिकतर 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है। 

किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है:- 24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी. 23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.   22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी.  21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी. 18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी. 17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी. 14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी. 9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी.

हॉलमार्क का रखें ध्यान:- बिहार की जनता सोने को खरीदते वक़्त उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान अवश्य रखें। लोग हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का तय करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम तथा रेग्युलेशन का कार्य करती है। 

जल्द महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन!

बिहार पंचायत चुनाव का दूसरा चरण आज, जानिए ये जरुरी नियम

कोरोना वैक्सीन की खाली शीशियों से नर्स ने बना डाला झूमर

Related News