तीन इमली ब्रिज के निचे मिली अधजली लाश

इंदौर। शहर में बुधवार को आजाद नगर में सुबह एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद लाश को यहां जलाया गया है। पुलिस को शव के ऊपर प्लास्टिक के पुतले भी मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, इन पुतलों का इस्तेमाल शव जलाने के लिये किया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

स्थानीय TI इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक तीन इमली बस स्टैंड के पास, कचरा बिनने आए लोगों ने शव देखा। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बताया और उसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मृतक की लगभग उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शहर के थानों में गुमशुदा की भी जानकारी इकट्‌ठा करने की कोशिश भी शुरू कर दी थी। इस आधार पर गुमशुदा लोगों के परिजनों को बुलाकर भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। 

पुलिस का मानना है कि, संभवत: मृतक नशे का आदी था। हत्या करने के बाद शव को जलाने के लिये उसके आस-पास प्लास्टिक और कचरे को इकट्‌ठा कर रखा गया था। मृतक का चेहरा पूरी तरह से नहीं जल पाया है। पुलिस का कहना है कि, डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्प्ष्ट हो पाएगी।

एमवाय अस्पताल में हुआ बड़ा धमाका, आधा दर्जन लोग हुए घायल

अंबानी-अडानी सहित कई कंपनियों ने मध्यप्रदेश में किया करोड़ो का निवेश

MP में जन्मी अनोखी जुड़वां बच्चियां! देखकर अचंभित हुआ हर कोई

Related News