हिन्दू लड़की का अपहरण, जबरन धर्मान्तरण और बंधक बनाकर बलात्कार...। दरिंदा नौशाद गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के विशुनपुरा इलाके में एक 19 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत दुदही के वार्ड तीन के निवासी नौसाद उर्फ नेसार ने 26 सितंबर को लड़की का अपहरण कर लिया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं, क्योंकि आरोपी उसकी हत्या भी कर सकता था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने एएसपी रितेश कुमार सिंह और सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने लड़की का अपहरण करने के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया। गुरुवार को पुलिस ने गगलवा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि आरोपी को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इस दौरान विशुनपुरा थाना प्रभारी रामसहाय चौहान, दारोगा संतोष कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक ललिता वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अखिलेश के दो और करीबियों पर रेप केस, लंबी होती सपा के अपराधियों की लिस्ट..!

नर्स से डॉक्टर जावेद अख्तर का नाज़ायज़ संबंध, अस्पताल में घुसकर नाबालिगों ने मारी गोली

कांग्रेस नेता अमोल लोडे ने किया 12 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, POCSO के तहत गिरफ्तार

 

Related News