MP से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप, प्रशासन में मचा हड़कंप

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से हाल ही में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है। पुरानी तहसील से चोरों ने एक भारी-भरकम तोप चुरा ली, जो कि एक ऐतिहासिक धरोहर थी। इस चोरी के पश्चात् पुलिस प्रशासन की उदासीनता ने सबको चौंका दिया। घटना की जानकारी एक जागरूक नागरिक, अमरदीप उपाध्याय द्वारा कलेक्टर को दी गई, तत्पश्चात, पुलिस ने कार्रवाई आरम्भ की।

चोरी गई तोप नीमच की पुरानी तहसील, वर्तमान में होमगार्ड कार्यालय के गेट पर स्थापित थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तोप जस्ता, तांबा, एवं पीतल जैसी कीमती धातुओं से बनी थी। इसे रक्षाबंधन के कुछ दिन पश्चात् चोरी किया गया। गेट पर दो तोपें स्थापित थीं, जिनमें से एक चोरी हो गई। इस घटना के पश्चात् जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में चिंता का माहौल है कि जब इतनी सुरक्षित जगह से तोप चुराई जा सकती है, तो अन्य स्थान कितने सुरक्षित हैं।

नीमच के एसपी अंकित जायसवाल ने आश्वस्त किया है कि चोरी करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा। एक विशेष टीम का गठन कर मामले की तहकीकात आरम्भ की गई है। पुलिस ने शहर के CCTV कैमरों की जाँच भी आरम्भ कर दी है। चोरी गई तोप कई वर्षों पुरानी थी तथा ब्रिटिश शासन के चलते तैनात की गई थी। नीमच, जो पहले ग्वालियर रियासत का हिस्सा था, मराठा शासन के चलते छावनी के रूप में विकसित हुआ था। यहाँ 111 तोपों की तैनाती की गई थी, जिसमें से यह चोरी गई तोप भी थी। 1844 में नीमच अंग्रेजों के कब्जे में आया तथा 1857 की क्रांति के दौरान यहाँ के वीर जवानों ने अंग्रेजों को खदेड़ दिया। स्वतंत्रता के पश्चात्, 1948 में ग्वालियर रियासत का विलय मध्य भारत में हो गया।

महाराष्ट्र चुनाव से पहले CM एकनाथ शिंदे ने किए ये बड़े ऐलान

कलंकित हुआ पवित्र रिश्ता! बेटे ने किया माँ का बलात्कार और फिर...

'पानी ना मिले तो अपना पेशाब पी लेना', छात्रा से बोला प्रिंसिपल और फिर...

Related News