कैसे बर्ताव करती है दीपिका पादुकोण की बेटी? खुद एक्ट्रेस ने बताया

जानी मानी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम बायो बदलकर प्रशंसकों को अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की झलक दिखाई है। दीपिका का पूरा दिन अब अपने बच्चे के इर्द-गिर्द ही गुजरता है। उन्होंने बताया कि उनका दिन बच्चे को फीड कराने, डकार दिलाने और फिर उसे सुलाने में बीतता है। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसे प्रशंसकों ने खूब लाइक किया है। सभी नए माता-पिता इस वीडियो पर सहमति जता रहे हैं। दीपिका ने इस वीडियो में बताया कि जब बच्चे जागते हैं, तो वे अचानक से अपना मुंह खोलकर खाने के लिए लालायित हो जाते हैं, मगर जैसे ही उन्हें खाना या दूध मिल जाता है, वे सो जाते हैं। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अगर बड़े भी नवजात बच्चों की तरह व्यवहार करते, तो वह कैसा होता। इस वीडियो में एक महिला बच्चों की तरह बर्ताव करते हुए नजर आ रही है, जो काफी मजेदार है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक नन्ही परी आई है। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अभी तक बच्ची का नाम रिवील नहीं किया है, लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग के चलते आरम्भ हुई थी। दोनों ने लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।

वर्क फ्रंट पर, दीपिका जल्द ही फिल्म 'सिंगम अगेन' में नजर आएंगी, जिसमें उन्हें 'लेडी सिंघम' का किरदार मिला है। वहीं, रणवीर सिंह को 'ब्रह्मास्त्र-2' में देव के किरदार में देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्सुक हैं। पहले भाग में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पहली बार एक साथ पर्दे पर देखा गया था। अब यह माना जा रहा है कि अयान मुखर्जी एक बार फिर रणवीर एवं दीपिका को अपनी फिल्म के माध्यम से साथ लाएंगे, मगर फिल्म की स्टार कास्ट की कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

मोबाइल रिपेयर कराने गई लड़की के बाल खींचकर झाड़ियों में ले गए दरिंदे और फिर...

बच्ची का रेप करने मस्जिद वाली गली में ले गया शख्स, तभी आए बंदर और..

शादी की आयुष्मान से, निकला उस्मान..! फिर शुरू हुआ धर्मान्तरण और प्रताड़ना का खेल..

 

 

 

Related News