अब कैसे है लालकृष्ण आडवाणी? सामने आया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अब स्थिर है। चिकित्सालय से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बुधवार रात 9 बजे लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के पश्चात् अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनकी तबीयत स्थिर है, जिसके बाद बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इससे पहले, 26 जून को लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग की निगरानी में रखा गया था। इस के चलते उनका एक ऑपरेशन भी हुआ था, जिसके पश्चात् उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लालकृष्ण आडवाणी लंबे वक़्त से अस्वस्थ हैं। 96 वर्ष के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वे इन दिनों अपने घर पर ही रहते हैं तथा किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होते। इस साल उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान, भारत रत्न, भी प्रदान किया गया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में शामिल नहीं हो सके।

आडवाणी को उनके आवास पर ही भारत रत्न सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च को उनके निवास पर जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

MP सरकार ने बदला 130 साल पुराना ये कानून, जानिए क्या हुए बदलाव?

मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने वालों कर्मचारियों पर एक्शन! 9 को किया बर्खास्त, 76 का काटा वेतन

'हिन्दू देवी-देवता पर मुस्लिम न रखें दुकानों का नाम', बोले कपिल देव

Related News