दिल्ली में लौटी उमस और गर्मी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

नई दिल्ली: देश के अधिकांश प्रदेशों में अब मॉनसून की बारिश समाप्त होने के कगार पर है। हालांकि, जाते-जाते बारिश ने कई स्थानों पर भारी तबाही मचाई है। गुजरात, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक भारी बारिश हुई, किन्तु अब यह दौर थमता हुआ नजर आ रहा है। कुछ प्रदेशों में अभी भी थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली फिर से उमस एवं गर्मी का सामना कर रही है। 

दिल्ली में बीते एक हफ्ते से बारिश नहीं हुई है, जिससे राजधानी एक बार फिर उमस और गर्मी की चपेट में है। यहां के तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 5 अक्टूबर के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इस तारीख के पश्चात् दिल्ली में फिर से बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों एवं बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां के कई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं, विशेषकर बिहार में स्थिति गंभीर है। कई जिले पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आज से हालात कुछ सुधर सकते हैं, मगर 4 अक्टूबर से फिर से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले एक हफ्ते तक हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक एवं केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। गुजरात, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र एवं दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

'वो 14 संपत्तियां वापस कर दूंगी..', MUDA घोटाले में सिद्धारमैया के घिरने पर बोलीं पत्नी

कहाँ जाएंगे 610 ईसाई परिवार? जमीन पर वक्फ ने ठोंक दिया दावा, बेदखली का नोटिस

डॉक्टर की ख़ुदकुशी मामले में AAP विधायक प्रकाश जरवल का नाम, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

Related News