अमेरिका में चक्रवात हेलेन ने मचाई तबाही, 49 की मौत, बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित

वाशिंगटन: अमेरिका में शुक्रवार, 27 सितंबर को आए हेलेन चक्रवात से 5 राज्यों में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इस तूफान के कारण आए बवंडर और बाढ़ ने कई घरों को क्षति पहुंचाई है।

चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया में देखा गया है, जहां कैटेगरी 4 के तूफान से 34 लोगों की जान गई है। इन पांच राज्यों में तूफान के कारण कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। नॉर्थ कैरोलिना में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसके कारण लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टरों को तैनात किया गया है। एक विशेष घटना में, 59 लोगों को एक अस्पताल की छत से सुरक्षित निकाला गया। इस तूफान की वजह से लगभग 45 लाख लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। फ्लोरिडा में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 4,000 नेशनल गार्ड्समेन को तैनात किया गया है।

फाइनेंशियल कंपनी मूडी के अनुसार, हेलेन चक्रवात से देशभर में लगभग 2 लाख 51 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तूफान गल्फ ऑफ मैक्सिको से फ्लोरिडा के तट पर टकराया और इसे अब तक का सबसे ताकतवर तूफान माना गया है। यह अमेरिका के इतिहास में 14 सबसे खतरनाक तूफानों में से एक है। शुक्रवार को आए आंकड़ों के अनुसार, इस तूफान से 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इसके कारण 1,000 फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। स्टेट इमरजेंसी सर्विस का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में 5 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

मारा गया नसरल्लाह..! हमास चीफ के बाद इजराइल ने हिजबुल्लाह सरगना को भी किया ढेर

राजस्व टीम पर मुस्लिम भीड़ का हमला, अधिकारियों को कुरैशी ने बंधक बनाकर पीटा

'आज कश्मीर के लोग आतंकवाद, खून-खराबा नहीं चाहते..', आखिरी चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

Related News