'राहुलगांधी की जीभ काटने वाले को दूंगा 11लाख', संजय गायकवाड के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ के खिलाफ आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा।’ इस बयान के पश्चात् राजनीतिक माहौल गरमा गया था। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं ने संजय गायकवाड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, फिर पुलिस ने MLA के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने संजय गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 192, 351 (2), 352 (3), और 352 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेस ने मांग की है कि संजय गायकवाड़ को उनके विवादित बयान के मामले में गिरफ्तार किया जाए। गायकवाड़ पर मुकदमा दर्ज होने के पश्चात् कांग्रेस ने थिया आंदोलन वापस ले लिया है। संजय गायकवाड़ ने केस दर्ज होने के पश्चात् अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। यदि आरक्षण का विरोध करने वालों को सबक सिखाने के लिए मुकदमा दर्ज किया जाता है, तो उन्हें कोई समस्या नहीं है। यदि इसे बदमाशी कहा जाता है, तो वह इसे स्वीकार करते हैं।

गायकवाड़ ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह माफी मांगने वालों में से नहीं हैं, तो सीएम को माफी क्यों मांगनी चाहिए? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 70 करोड़ लोगों की जिंदगी बर्बाद करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस से भी बड़े आंदोलन कर सकते हैं तथा 10,000 लोगों को लाकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। गायकवाड़ ने कहा कि यदि उनके कार्यक्रम में कोई कांग्रेस कार्यकर्ता घुसने का प्रयास करेगा, तो वह उसे वहीं दफना देंगे। उन्होंने कहा कि जनता अपने वोटों से जवाब देगी। उन्होंने अपने बयान को व्यक्तिगत राय बताया तथा कहा कि कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने उनके बारे में कई बार उल्टी बातें की हैं, किन्तु उन्होंने उस समय कुछ नहीं कहा। गायकवाड़ ने कांग्रेस से अपने नेता राहुल गांधी को आरक्षण खत्म करने की बात करने से रोकने की सलाह दी तथा कहा कि पहले अपने नेता को सिखाएं, फिर विरोध करें।

आधी रात को सुनसान जंगल से आ रहा था प्रकाश, देखने पहुंची पुलिस और...

अचानक 316 गोशालाओं में गायब हुई 60000 गायें, मची सनसनी

ईद के जुलुस में सरदार पटेल को पहनाई जूतों की माला, विरोध में हिन्दू संगठन

Related News