'अगर तुम्हे भारत पसंद नहीं है..', विकिपीडिया को हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार ?

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 सितंबर 2024 को विकिपीडिया को अवमानना का नोटिस जारी किया। कोर्ट ने विकिपीडिया को चेतावनी दी कि यदि वह भारतीय न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करेगा, तो सरकार को निर्देश दिया जाएगा कि विकिपीडिया का व्यवसाय भारत में बंद कर दिया जाए। कोर्ट ने कहा, "अगर भारत पसंद नहीं है, तो यहाँ से निकल जाइए।"

यह विवाद न्यूज एजेंसी ANI से जुड़ा हुआ है। ANI का कहना है कि विकिपीडिया पर उनके पेज पर किसी ने अपमानजनक संपादन किया, जिसमें ANI को सरकार का प्रचार उपकरण बताया गया। ANI ने विकिपीडिया से उस व्यक्ति का नाम बताने की मांग की, जिसने पेज को संपादित किया था। जब विकिपीडिया ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया, तो यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंच गया। दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश नवीन चावला ने विकिपीडिया के वकील की इस दलील पर कड़ी आपत्ति जताई कि विकिपीडिया भारत में स्थित नहीं है। न्यायाधीश ने कहा कि कोर्ट इस मामले को और सहन नहीं करेगा और अगर विकिपीडिया ने आदेशों का पालन नहीं किया, तो वह सरकार से इसे भारत में बंद करने के लिए कहेगा।

कोर्ट ने विकिपीडिया के प्रतिनिधि को अगली सुनवाई में अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 25 अक्टूबर 2024 को होगी। ANI और विकिपीडिया के बीच विवाद यह है कि ANI ने विकिपीडिया के खिलाफ 2 करोड़ रुपए का मानहानि मुकदमा दायर किया है। ANI का आरोप है कि विकिपीडिया उनके पेज पर अपमानजनक सामग्री प्रकाशित कर रहा है और इसे हटाने की मांग की है। विकिपीडिया पर ANI के नए प्रबंधन के बारे में भी आरोप लगाए गए हैं, जिसमें पत्रकारिता के आक्रमक मॉडल और पूर्व कर्मचारियों पर अमानवीय बर्ताव के आरोप शामिल हैं।

गणेश चतुर्थी से पहले कांग्रेस सरकार के आदेशों पर बवाल, भाजपा ने दागे गंभीर सवाल

कभी मिलते थे 100 रुपए, अब पा रहे 3000, ताई-ताऊ का सहारा बनी भाजपा सरकार

छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का ढहना, महज संयोग या विरोधियों का 'बांग्लादेशी' प्रयोग ?

Related News