दिनभर करते हैं कंप्यूटर पर काम तो अपनाएं ये ट्रिक्स, उतर जाएगी आंखों की थकान

स्क्रीन टाइम आजकल काफी बढ़ गया है, जो आंखों पर बुरा असर डालता है। अधिकतर लोग लंबे समय तक फोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आंखों में थकावट और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आंखों की थकावट दूर करने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं:

हथेलियों से राहत:  काम के बीच में जब आंखों में थकावट महसूस हो, तो थोड़ी देर का ब्रेक लें। अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर आंखों पर रखें। यह प्रक्रिया 2-3 बार दोहराने से राहत मिलती है।

पानी की छींटे:  आंखों की थकावट दूर करने के लिए काम के बीच में आंखों पर पानी की छींटे मारें। इससे तुरंत तरोताजा महसूस होगा। इसके साथ ही बीच-बीच में ब्रेक लेना भी फायदेमंद है।

खीरा:  खीरे के स्लाइस या कद्दूकस किए हुए खीरे को आंखों पर रखने से थकावट दूर होती है और डार्क सर्कल्स से भी राहत मिलती है।

आइस कंप्रेस:  अगर आंखों में भारीपन या सूजन हो, तो आइस कंप्रेस का उपयोग करें। ठंडे पानी में भिगोए हुए कॉटन के कपड़े को आंखों पर रखें और थोड़ी-थोड़ी देर पर बदलते रहें।

इन सरल उपायों को अपनाकर आंखों को राहत दी जा सकती है और स्क्रीन टाइम का प्रभाव कम किया जा सकता है।

खाना खाने के बाद इन चीजों का रखना चाहिए खास ध्यान

एलोवेरा में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें, गायब हो जाएंगे आंखों के काले घेरे

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें इस एक चीज का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Related News