IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: देश के कई प्रदेशों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। IMD ने 23 सितंबर को नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल एवं तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में बीते 2-3 दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 सितंबर से दिल्ली में बारिश का एक और दौर आरम्भ हो सकता है, जो 28 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस हफ्ते अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। उसके पश्चात् के 2 दिनों के चलते भी हल्की वर्षा का अनुमान है।

23 और 24 सितंबर के चलते ओडिशा में, 23 से 26 सितंबर के बीच नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, और 23 से 26 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय में गर्मी और उमस भरा मौसम बना रहने की संभावना है। वहीं, 23 से 26 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में, 24 से 26 सितंबर के बीच विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में, और 25 और 26 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने का अनुमान है। स्काईमेट के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में पश्चिमी राजस्थान एवं गुजरात के कच्छ क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की स्थिति अनुकूल होती जा रही है। मानसून की द्रोणिका अब बीकानेर, सागर, जमशेदपुर एवं दीघा से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाएगी। पूर्वोत्तर राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।

इसके अतिरिक्त, एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य एवं इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 23 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम तथा इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

बंधकों की रिहाई, संवाद और संघर्षविराम..! पीएम मोदी ने बताया गाज़ा संकट का समाधान

आकाश और समंदर का 'गार्जियन' खरीदेगा हिन्दुस्तान, अमेरिका के साथ भारत ने की खास डील

आतिशी बनी दिल्ली की तीसरी-महिला CM, ये 2-महिलाएं पहले संभाल चुकी हैं राजधानी की कमान

Related News