तीसरी लहर की आहट, भारत में एक ही दिन में बढे इतने कोरोना केस

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 41,195 नए मरीज पाए जाने के बाद गुरुवार को भारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,077,706 हो गई है। कल के 38,353 मामलों से यह तादाद बहुत बढ़ गई है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 490 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों की तादाद अब 429,669 हो गई है।

एक्टिव केस की संख्या घटकर 387,987 हो गई है और अब यह कुल केसलोड का 1.21 फीसद है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार , गुरुवार तक 31,260,050 लोग रिकवर हो चुके हैं। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, देश का कुल कोरोना टीकाकरण 520 मिलियन (523,253,450) मील का पत्थर पार कर गया है। देश के कुछ राज्य दैनिक औसत मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि तादाद रिकॉर्ड स्तर से नीचे है।

जानकारों ने भविष्यवाणी की है कि अगस्त के आखिर तक देश में संभावित तीसरी लहर आ सकती है। मामलों में हालिया उछाल अधिकतर कोविड-19 डेल्टा वेरिएंट के हाइलाइट ट्रांसमिसिबल म्यूटेशन की वजह से हुआ है। बुधवार को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के प्रमुख ने कहा है कि कोरोना वायरस के अत्यधिक पारगम्य डेल्टा वेरिएंट हार्ड इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है।  

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं से सृजित होगा रोजगार

BSE ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध प्रतिभूतियों को लेकर दिया स्पष्टीकरण

पुणे में 99.88% लोगों को टीकाकरण के बाद नहीं हुआ कोरोना

 

 

Related News