मिसाईल नष्ट करने की क्षमता से युक्त इंटरसेप्टर मिसाईल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और सफलता प्राप्त की है। दरअसल भारत सुपरसाॅनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण करने में सफल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के अब्दुल कलाम द्वीप से इस मिसाईल का परीक्षण किया गया था। मिसाईल की खासियत यह है कि यह मिसाईल दुश्मन की मिसाईल को हवा में ही ढेर कर सकती है। मिसाईल की खासियत यह है कि इसमें नेविगेशन सिस्टम है। जिसके चलते यह हाईटेक कंप्युटर सिस्टम और इलेक्ट्रो मैकेनिकल एक्टिवेटर से सुसज्जित है।

यह मिसाईल दुश्मन की मिसाइ्रल को ट्रेक कर सकती है। इसका अपना मोबाईल लाॅंचर है। मिसाईल को वैज्ञानिकों ने काफी परखा है। उनका मानना है कि मिसाईल को लेकर कम ऊंचाई मारक क्षमता की परख की गई और मिसाईल ने दूसरी मिसाईल को नष्ट कर दिया। भारत में परीक्षण के दौरान इसका परीक्षण पृथ्वी मिसाईल पर किया गया था।

डीआरडीओ से मिली जानकारी के अनुसार चांदीपुर रेेंज से इस मिसाईल को प्रातः 10 बजे छोड़ा गया और फिर कुछ समय में ही पृथ्वी मिसाईल को इस मिसाईल ने नष्ट कर दिया। भारत के लिए यह परीक्षण बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि भारत मिसाईल रोधी प्रणाली विकसित करने में लगा है और ऐसे उपकरण भारत के पास है जिससे भारत करीब 400 मीटर के दायरे में आने वाली मिसाईल को दुश्मन के क्षेत्र में ही नष्ट कर सकता है।

मोदी ने पकड़ी UP वेबसाइट की गलती, कहा- काम नही, कारनामे बोल रहे है

लालू ने नोटबंदी की तुलना 'नसबंदी' से कर दी

450 किलोमीटर तक बढ़ाई जाएगी ब्रह्मोस की मारक क्षमता

 

 

Related News