इंदौर नगर निगम ने पेश किया 8 हजार करोड़ का बजट, जानिए क्या है खास?

इंदौर: इंदौर नगर निगम ने शहर के विकास के लिए 8 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। बजट पेश होने के चलते विपक्षी नेताओं ने हंगामा किया, जिससे बजट पर चर्चा नहीं हो पाई। हंगामे के चलते नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को एक दिन के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया। इस पर नाराज कांग्रेस पार्षदों ने बजट का बहिष्कार किया तथा सदन से बाहर चले गए। तत्पश्चात, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बजट भाषण पढ़ा।

नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए इंदौर में एक आवासीय स्कीम लागू करने का ऐलान किया। इसके अतिरिक्त कुछ एरिया में बहुमंजिला भवन भी बनाए जाएंगे। जलकर के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 50 प्रतिशत की छूट दी। 29 गांव की नजूल की भूमियों पर भी निगम पीपीपी मॉडल के तहत प्रोजेक्ट लाएगा। इस बार के बजट में जलकर एवं संपत्तिकर में इजाफा किया गया। जलकर में 100 रुपये बढ़ाए गए तथा जबकि संपत्तिकर में आवासीय में अधिकतम तीन और कमर्शियल में सात रुपए अधिकतम  प्रतिवर्ग फीट वृद्धि की गई। डोर टू डोर कचरा शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई। काम काजी महिला को सिटी बस में 75 और विद्यार्थियों को 25 फीसदी छूट दी गई।

बजट की प्रमुख घोषणाएं सड़कों का विकास: 468 करोड़ रुपये की लागत से शहर की सड़कों का विकास होगा, जिसमें कुल 23 मार्गों का निर्माण शामिल है। इनमें मास्टर प्लान की तीन महत्वपूर्ण सड़कें भी शामिल हैं। डिजिटलाइजेशन: बजट में डिजिटलाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है। नगर निगम एक नया ई-पोर्टल तैयार करेगा, जिससे विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन सुगम बनाया जाएगा। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट: 200 करोड़ रुपये की लागत से एक नया वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट में 500 टन कचरे का निपटान होगा और 6 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। ग्रीन स्लम परियोजना: शहर की 30 बस्तियों को ग्रीन स्लम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही, 150 नए कचरा वाहन डोर टू डोर कचरा प्रबंधन के लिए खरीदे जाएंगे। सोलर एनर्जी: शहर के प्रत्येक वार्ड की एक कॉलोनी को 100 प्रतिशत सोलर आधारित बनाया जाएगा। इसके अलावा, पांच उद्यानों में भी सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। नर्मदा परियोजना: इस साल नर्मदा के चौथे चरण का काम शुरू होगा, जिसमें 27 नई टंकियां बनाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट पर 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आधुनिक पार्किंग: इंदौर के पांच क्षेत्रों में आधुनिक पार्किंग सुविधाएं बनाई जाएंगी। कान्हा नदी शुद्धिकरण: कान्हा नदी की शुद्धता के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

कांग्रेस का विरोध: वही कांग्रेस ने टैक्स बढ़ाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों ने 100 करोड़ रुपये के ड्रेनेज घोटाले का विरोध काले कपड़े पहनकर किया। वे तख्ती लेकर परिषद हॉल में जाने लगे, लेकिन बाउंसरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। टैक्स बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस पार्षद धरने पर बैठ गए।

मनु भाकर ने रचा इतिहास, बनीं ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर

अग्निवीरों को सरकार की बड़ी सौगात, इन राज्यों ने किया आरक्षण का ऐलान

तगड़ी सुरक्षा भेदकर गर्लफ्रेंड को भगा ले गया बॉयफ्रेंड, बालिका गृह में मचा हंगामा

Related News