मोदी की जापान यात्रा पूरी, वापिस लौटे स्वदेश

नई दिल्ली : भारत में एक बड़ा एलान करने के बाद से ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर चले गए थे। मोदी जी की यात्रा फिलीहाल समाप्त हो चुकी है इसलिए वह रविवार की रात को ही जापना से रवानगी लेते हुए वापिस स्वदेश लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी जी ने जापान और भारत के महत्वपूर्ण असैन्य परमाणु करार तथा विभिन्न क्षेत्रों में नौ अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

आपको बता दें कि मोदी जी की इस जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान ने द्विपक्षीय संबंधो को मजबूत करने के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिसके अन्तर्गत कई क्षेत्र शामिल हैं। इन समझौतों के द्वारा आधारभूत संरचना क्षेत्रए रेलवे और अंतरिक्ष एवं कृषि में सहयोग से जुड़े समझौते भी शामिल हैं।

जापान से रवानगी लेने से पहले मोदी जी ने ओसाका बे के एक शहर कोबे में दोपहर के समय भोजन पर उद्योगपतियों को संबोधित किया और तेज गति वाली शिन्कानसेन बुलेट ट्रेन में जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे के साथ सफर भी किया।

नोटों के कारण बिगड़ने लगे रिश्ते

Related News