'बस 48 घंटे दे दे जनता..', महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने कर दिया बड़ा ऐलान, आखिर क्या है प्लान ?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख और तेज तर्रार नेता राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य में कानून का डर नहीं है। उन्होंने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि सरकार पर दबाव होने की बात कही। राज ठाकरे का दावा है कि अगर उन्हें 48 घंटे का समय दिया जाए, तो वह पूरे महाराष्ट्र को साफ करके दिखा सकते हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए, राज ठाकरे ने कहा कि पुलिस के हाथ बंधे होते हैं और उनके ऊपर सरकार का दबाव होता है, इसलिए वे सख्ती से कार्रवाई नहीं कर पाते। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें महाराष्ट्र की सत्ता दी जाए, तो वे दिखाएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है और कानून का डर क्या होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कानून का सही तरीके से पालन किया जाए, तो राज्य में कोई भी व्यक्ति महिलाओं की ओर गंदी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करेगा।

राज ठाकरे ने पुलिस पर अपना विश्वास जताते हुए कहा कि अगर उन्हें 48 घंटे का समय दिया जाए और जनता का सहयोग मिले, तो वह पूरे महाराष्ट्र को कानून-व्यवस्था के मामले में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि, महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसमे राज ठाकरे की पार्टी पूरी ताकत से ताल ठोंकने वाली है। ऐसे में सियासी माहौल गर्म है और राज ठाकरे के तेवर दिखना शुरू हो गए हैं। 

भारत के लिए क्यों अहम है रूस की मित्रता ? पीएम मोदी ने जेलेंस्की को भी समझा दिया

हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, तीसरी बार बनाएगी सरकार - अनिल विज का दावा

हत्या की धमकी देकर जमीन हड़पने के मामले में मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास को HC से राहत, मामा और करीबी को भी जमानत

Related News