रफी और धर्मेंद्र का एक और गाना हिट होते ही बर्बाद हुआ काका का करियर

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार का खिताब जिसे मिला था, वो थे राजेश खन्ना। उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में दीं, और ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका। उनकी लोकप्रियता उस समय चरम पर थी, लेकिन समय के साथ धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के उभरने से राजेश खन्ना का करियर थोड़ा नीचे आने लगा।

राजेश खन्ना और मोहम्मद रफी की जोड़ी: राजेश खन्ना की शुरुआती फिल्मों में मशहूर गायक मोहम्मद रफी ने कई गाने गाए। लेकिन एक समय के बाद उनके लिए किशोर कुमार गाने लगे और ज्यादातर संगीत निर्देशक किशोर कुमार के साथ काम करने लगे। इस वजह से मोहम्मद रफी के करियर में थोड़ी गिरावट आई। लेकिन फिर धर्मेंद्र की एक फिल्म के गाने ने सारा खेल बदल दिया।

फिल्म "लोफर" का सुपरहिट गाना: 1973 में आई फिल्म "लोफर" का गाना "आज मौसम बड़ा बेईमान है" ने सबका दिल जीत लिया। धर्मेंद्र और मुमताज पर फिल्माया गया ये गाना बहुत बड़ी हिट साबित हुआ और इसके साथ ही मोहम्मद रफी की लोकप्रियता फिर से चरम पर पहुंच गई। इस गाने ने न सिर्फ मोहम्मद रफी की वापसी कराई, बल्कि बाकी संगीत निर्देशकों ने भी उन्हें फिर से साइन करना शुरू कर दिया। 1975 में फिल्म "शोले" रिलीज हुई जिसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी, और इसके बाद अमिताभ और धर्मेंद्र का करियर ऊंचाई पर चला गया। इस दौरान राजेश खन्ना के करियर का ग्राफ धीरे-धीरे गिरने लगा। इसी दौर में विनोद खन्ना और ऋषि कपूर जैसे नए सितारे भी उभरने लगे।

राजेश खन्ना का स्टारडम: राजेश खन्ना ने करीब दो दशक तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। हालांकि, बाद की उनकी कई फिल्में हिट हुईं, लेकिन उनका करियर फिर कभी 70 के दशक जैसी ऊंचाई पर नहीं पहुंचा। फिर भी, राजेश खन्ना जैसा स्टारडम किसी और को आज तक नहीं मिला है, और उनके फैंस के दिलों में "काका" आज भी जिंदा हैं।

कभी पैसों के लिए किसी के साथ भी सो जाती थी ये एक्ट्रेस

करोड़ों के बंगले में रहती है प्रियंका, जानिए पति के बारें में खास बातें

केजीएफ और कांतारा के बाद कन्नड़ फिल्मों का तेजी से बढ़ रहा क्रेज़

Related News