करीना-करिश्मा के भाई ने अनोखे अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन भाई आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज किया है। दोनों इस खास पल पर भावुक होते दिखाई दिए। आदर ने अलेखा को समंदर किनारे एक डेस्टिनेशन पर प्रपोज किया तथा एक डायमंड रिंग पहनाकर अलेखा को स्पेशल फील कराया।

आदर ने अपनी एक लिपलॉक फोटो भी साझा की, जिसमें कैप्शन लिखा है: “मेरा पहला क्रश, मेरी बेस्टफ्रेंड और अब तुम मेरी हमेशा के लिए होने वाली हो।” आदर ने अलेखा के लिए एक सरप्राइज प्लान किया था, जिसमें दो बड़े दिल बनाकर उनके बीच 'मैरी मी' लिखा था। उसी दिल के बीच में आदर ने अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया।

वही इसके साथ ही, एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर टेबल भी सजाई गई थी, जहां दोनों ने रेड वाइन के साथ डिनर का आनंद लिया। कपूर खानदान की होने वाली बहू अलेखा इस मोमेंट से बहुत खुश दिखाई दी। बता दे कि अलेखा पेशे से एक बिजनेसवुमन हैं तथा उनकी खुद की कंपनी है। मुंबई बेस्ड वेलनेस कम्यूनिटी के अतिरिक्त, वे फैशन इंडस्ट्री में भी बहुत लोकप्रिय हैं तथा कई जूलरी और क्लोदिंग ब्रैंड के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। आदर जैन पेशे से एक्टर हैं।

'मेरे दोस्त नहीं बादशाह, सिर्फ एक क्लाइंट हैं', हनी सिंह का बड़ा बयान

सितम्बर में रिलीज होने वाली ये बड़ी फ़िल्में

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता जो अब बन गए हैं सफल बिजनेसमैन

Related News