केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रिजीजू ने की JNU घटनाक्रम की आलोचना

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलपति और प्रोफेसर को घेर लिए जाने के बाद होने वाले प्रदर्शनकों पर केद्र सरकार ध्यान रख रही है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृहमेंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने प्रदर्शन को लेकर विद्यार्थियों की आलोचना की। उनका कहना था कि किसी भी विश्वविद्यालय में इस तरह की घटनाऐं नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय तो अध्ययन के केंद्र होते हैं इतना ही नहीं कुछ विद्यार्थी जो अध्ययन में रूचि नहीें रखते हैं वे राजनीति करते हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजमू ने कहा कि यदि विद्यार्थी कानून के दायरे में अपनी गतिविधियों को अंजाम देंगे तो कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कानून के दायरे में नहीं रहते हैं। अध्ययन का कार्य इस तरह की बातों से प्रभावित होता है।

उनका कहना था कि विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की तैनाती एक अलग बात है। इस तरह के घटनाक्रमों से उन लोगों का नुकसान होता है जो कि पढ़ने के लिए आते हैं यही नहीं इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा पर भी आंच आती है।

Related News