TTF वीक के बाद KKK 14 के कंटेस्टेंट ने की पार्टी

खतरों के खिलाड़ी 14 इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन में कई फेमस सितारे नजर आए जैसे शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे और सुमोना चक्रवर्ती। शो की शूटिंग रोमानिया में हुई थी, और अब यह शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। खबर है कि शो का फिनाले एपिसोड सितंबर के अंत में ऑन एयर होगा। शो की शुरुआत जुलाई में हुई थी और 15 सितंबर को इसका ग्रैंड फिनाले मुंबई में शूट किया गया। अब शो के कंटेस्टेंट्स ने मिलकर पार्टी का भी लुत्फ उठाया।

खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स की पार्टी: एक्टर शालीन भनोट ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी का वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "एक खूबसूरत चैप्टर अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है - खतरों के खिलाड़ी 14।" इस पार्टी में शालीन भनोट, करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, नियति फतनानी और सुमोना चक्रवर्ती नजर आए। वीडियो में सभी को खाना एंजॉय करते और पंजाबी गानों पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

शालीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी कई मजेदार मोमेंट्स शेयर किए हैं। एक स्टोरी में अभिषेक को विक्की कौशल के गाने "तौबा तौबा" पर डांस करते हुए देखा गया। वहीं, एक और स्टोरी में अभिषेक और कृष्णा को गपशप करते हुए दिखाया गया है।

 

अभिषेक कुमार की आलिया भट्ट के साथ फोटो: खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। इस मौके पर अभिषेक कुमार ने एक खास अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि 2013 में फिल्म "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया" के सेट पर वो एक क्राउड आर्टिस्ट थे। उस समय उनकी चाहत थी कि आलिया भट्ट के साथ एक फोटो क्लिक हो जाए, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी यह मुमकिन नहीं हो पाया। अभिषेक ने कहा, "आज के दिन आलिया मैम ने खुद मुझसे कहा कि चलो फोटो क्लिक करते हैं। इस दिन ने मेरा दिल खुश कर दिया। ग्रोथ तो जिंदगी में हुई है। आलिया मैम बहुत स्वीट हैं।"

26 वर्ष की आयु में इस एक्ट्रेस खोया पति और फिर अपना बेटा भी

शिमला मस्जिद विवाद ने पर्यटन पर डाला असर, लोगों की कमाई घटी

5वीं बार एशियाई गेम्स का चैंपियन बना भारत, हॉकी फाइनल में चीन को रौंदा

Related News