जानिए फिजिकल रिलेशन के फायदे

अगर आप मूड अच्छा करने के साथ-साथ स्ट्रेस कम करना चाहते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रिसर्च से पता चला है कि फिजिकल रिलेशन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इस पर विस्तार से।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

फिजिकल रिलेशन हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो पुरुष सप्ताह में कम से कम दो बार फिजिकल रिलेशन बनाते हैं, उन्हें स्ट्रोक और दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। वहीं, जो लोग महीने में एक बार ऐसा करते हैं, उन्हें इन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

पीरियड्स के दौरान दर्द में राहत

महिलाओं के लिए फिजिकल रिलेशन का एक और फायदा है कि इससे पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। वूमनाइडर नाम की एक कंपनी के रिसर्च के अनुसार, 31 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि फिजिकल रिलेशन से उन्हें पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है।

स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर कंट्रोल

फिजिकल रिलेशन से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जो कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे तनाव हार्मोन को कम करता है। इसके अलावा, यह हार्मोन बीपी (ब्लड प्रेशर) को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। रात के समय फिजिकल रिलेशन बनाने से सिस्टोलिक हार्मोन के लेवल में कमी आती है, जिससे आपका बीपी सामान्य रहता है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करना

एक रिसर्च में पाया गया कि अगर पुरुष हर महीने 21 से ज्यादा बार ejaculation करते हैं, तो प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इस रिसर्च में 32 हजार पुरुषों पर अध्ययन किया गया था, और जो लोग महीने में 4-7 बार ऐसा करते हैं, उनके कैंसर का खतरा कम होता है।

बेहतर नींद

फिजिकल रिलेशन शरीर के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज होती है। इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन, प्रोलैक्टिन और एंडोर्फिन जैसे हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जो अच्छी नींद में मदद करते हैं। इससे आपका शरीर रिलैक्स रहता है और नींद भी बेहतर आती है।

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

फिजिकल रिलेशन के दौरान हार्ट बीट तेज होती है, जिससे चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता है। इससे आपके ब्लड वेसल्स फैलते हैं और चेहरे का रंग गुलाबी हो जाता है। इसके अतिरिक्त, नींद और कम तनाव आपकी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। इन फायदों को देखते हुए, फिजिकल रिलेशन न सिर्फ मूड को अच्छा करता है बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

अब और भी ज्यादा बढ़ जाएगी वॉट्सऐप की प्राइवेसी, जानिए क्या होगा इस बार नया

स्वतंत्रता दिवस पर व्हाट्सएप स्टेटस पर आप भी लगा सकते है खास वीडियो

नहीं जानते होंगे आप भी WhatsApp के इस शानदार फीचर के बारें में

Related News