शिवांगी जोशी को डेट कर रहे है कुशाल टंडन! सरेआम किया एक्ट्रेस को KISS

टेलीविज़न जगत के मशहूर स्टार्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों का अब एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है। पिछले दिनों कुशाल और शिवांगी थाईलैंड ट्रिप पर साथ गए थे। वहां बॉक्सिंग मैच एंजॉय करते हुए उनकी तस्वीर पहले भी सामने आई थी। मगर अब दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में कुशाल एवं शिवांगी मैच देखते हुए एक दूसरे से चिटचैट कर रहे हैं। इसके चलते कुशाल को अपनी लेडीलव पर प्यार आ जाता है। वो पब्लिक के बीच शिवांगी को गाल पर Kiss करते हैं। फिर वे बातचीत में मशगूल हो जाते हैं। कुशाल एवं शिवांगी के रिलेशन में होने की गवाही देता ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशंसकों को उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त लगी है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं। वैसे अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते हैं।

कुशाल और शिवांगी ने शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ काम किया था। खबरें हैं इसी सीरियल के चलते वो प्यार में पड़े और रियल लाइफ कपल बने। सीरियल में उनकी जोड़ी को लोगों ने बहुत प्यार दिया। तबसे लेकर अभी तक कुशाल-शिवांगी का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन बना है। पिछले दिनों उनके सगाई करने, शादी की प्लानिंग करने की खबरें आई थीं। इसके बाद उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए इसे फर्जी खबर बताया था।

'पड़ोसी मुल्क के लोग जलते हैं हमसे', ऐसा क्यों बोली शेखर सुमन?

'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरा किस्सा

भरी महफ़िल में इस मशहूर अदाकारा ने छुए मनोज बाजपेयी के पैर, शर्मिंदा हो गए थे एक्टर

Related News