मुंबई: हाउसिंग सोसाइटी में घुसा तेंदुआ

मुंबईः मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में तेंदुआ घुस गया। बताया जा रहा है ऐसा होने से वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। सोसाइटी में तेंदुए आने की घटना सीसीटीवी कैमरे में देखी गई। इस घटना को गोरेगांव के बिंबिसार नगर की ग्रीन व्यू सोसायटी की बताया जा रहा है। जी दरअसल सोसाइटी में बीते शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दूध देने आए एक व्यक्ति ने जब तेंदुए को वहां घूमते हुए देखा तो उसके तो होश उड़ गए। उसने इस बारे में चौकीदार को बताया। उसके बाद चौकीदार ने इसकी जानकारी सोसायटी के सेक्रेटरी को दी। जानकारी मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले सभी लोगों को बिल्डिंग से बाहर नहीं आने के लिए कहा गया।

वहीं इस दौरान तेंदुआ वहां से चला गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। आप सभी जानते ही होंगे कि पहले भी देश कई हिस्सों में तेदुएं के कॉलोनियों में घुस आने और लोगों पर हमला करने की घटनाएं हो चुकी हैं। बीते दिनों ही खेरवाड़ी पुलिस ने मुंबई के बांद्रा इलाके में तेंदुए की खाल बेचने आए एक शख्स को गिरफ्तार किया था। उस गिरफ्तार शख्स का नाम मनोज श्रीधर बडवे बताया गया है और पुलिस ने उसके पास से 22 लाख रुपये की कीमत के तेंदुए की खाल जप्त की। इसके अलावा पुलिस ने बताया था कि इसकी जानकारी मिलते ही एक टीम बनाई।

टीम ने बांद्रा कलानगर के पास बीएमसी कॉलोनी के पास सरप्राइज छापा मारा और बडवे को हिरासत में लिया। वहीं आगे पुलिस ने बताया कि जब उसके हाथ से प्लास्टिक की बैग लेकर उसकी जांच की तो उसमें उन्हें तेंदुए की खाल मिली। तेंदुए की खाल लगभग 46 इंच लंबी और 19 इंच चौड़ी है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है।

ठाणे: गिरा 6 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल का स्लैब, 7 लोगों की मौत

12th बोर्ड एग्जाम के इंतजार में हैं अशनूर कौर, वीडियो किया शेयर

BPCL के निजीकरण को सुगम बनाने के लिए FDI नीति में बदलाव पर विचार कर रही है सरकार

Related News