सदमे में पिता के घर भागते हुए पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, सामने आया VIDEO

जानी मानी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। अनिल ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर खुदखुशी कर ली। इस खबर से मलाइका का परिवार और करीबी लोग सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस अभिनेत्री के घर पहुंची तथा फिलहाल मामले की जानकारी जुटा रही है। मलाइका और उनके परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल और दिल तोड़ने वाला समय है।

जैसे ही मलाइका को अपने पिता के निधन की खबर मिली, वह पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। अब वह अपने घर पहुंच चुकी हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका परेशान दिख रही हैं और मास्क पहने हुए बिल्डिंग में प्रवेश कर रही हैं। उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी उनके साथ दिखीं, जो बिल्डिंग में प्रवेश करते समय रोते हुए अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं।

इस बीच, मलाइका के बेटे अरहान खान, अमृता के पति शकील लड़क, अरबाज खान के पिता सलीम खान, उनके भाई सोहेल खान और सीमा सजदेह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देते नजर आए। पूरा परिवार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे। उन्हें बिल्डिंग के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते देखा गया। मौके पर मौजूद एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

रिलीज हुआ 'देवरा' का ट्रेलर, जूनियर एनटीआर के जबरदस्त एक्शन ने जीता फैंस का दिल

इस फिल्म में शाहरुख खान ने निभाया था गे कॉलेज स्टूडेंट का रोल, VIDEO वायरल

'आजकल सफाई देनी पड़ती है कि...', शाहरुख खान ने ऑडियंस पर कसा तंज

Related News