प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा को लेकर मनोज पाहवा ने किया ये बड़ा खुलासा

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपने अनुशासन के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में अभिनेता मनोज पाहवा ने प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की जीवनशैली के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज किंग' का शूट चल रहा था, तब बाकी लोग पार्टी कर रहे थे, किन्तु अक्षय कुमार जल्दी खाना खाकर सो जाते थे। सुबह उठकर वर्कआउट करते थे। वहीं, अनुष्का शर्मा एवं प्रियंका चोपड़ा पूरी रात काम करने के बाद सोती नहीं थीं, बल्कि जिम जाकर 2 घंटे वर्कआउट करती थीं।

मनोज पाहवा ने अपने इंटरव्यू के चलते कहा, "प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की लाइफस्टाइल बहुत अनुशासित होती है। उनकी डाइट भी बहुत प्रतिबंधित होती है। सुबह 4 या 5 बजे शूटिंग खत्म करने के बाद हम लोग सोने चले जाते थे, किन्तु वे सीधे जिम जाकर 2 घंटे वर्कआउट करती थीं और फिर सोती थीं। वे वाकई बहुत मेहनत करती हैं। बड़ी फिल्मों में काम करके मैंने यही सीखा है कि जो चीजें आसान दिखती हैं, वे उतनी होती नहीं हैं।"

उन्होंने अक्षय कुमार के बारे में भी बताया, "अक्षय कुमार भी उसी तरह अनुशासित हैं। 'सिंह इज किंग' की शूटिंग के चलते हम एक महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। पैक-अप के पश्चात् हम लोग लगभग हर दिन पार्टी करते थे। शाम को 6 बजे काम खत्म करने के बाद, हम 7 बजे होटल के कमरे में पार्टी के लिए इकट्ठा हो जाते थे। अक्षय भी हमारे साथ होते थे, मगर वे ड्रिंक नहीं करते थे। ठीक 7:45 बजे उनके ट्रेनर आ जाते थे तथा बताते थे कि खाना तैयार है। अक्षय खाना खाते हुए हमसे बोलते थे, 'तुम लोगों के मजे हैं।' वह 8:30 बजे सोने चले जाते और 9 बजे सो जाते थे। फिर सुबह 4 बजे उठकर अपने ट्रेनर के साथ 2-3 घंटे वर्कआउट करते थे और फिर काम शुरू करते थे।"

तीसरी शादी के सवाल पर आमिर खान ने दे डाला ये चौंकाने वाला जवाब

‘स्त्री 2’ ने तोड़े सारे सारे रिकॉर्ड, 11वें दिन कर डाली इतनी कमाई

'इंडस्ट्री में कोई अपना नहीं...', मशहूर एक्ट्रेस का छलका दर्द

 

Related News