गोंडा से गायब हुई शादीशुदा महिला, 3 साल बाद कुछ इस हालत में मिली

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ लगभग 3 वर्ष पहले एक विवाहित महिला लापता हो गई थी। बहुत खोजबीन के पश्चात् भी उसका कोई पता नहीं चला। इस पर महिला के परिवार एवं ससुराल वालों ने पुलिस में हत्या और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। FIR के पश्चात् पुलिस ने भी लापता महिला को खोजने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

हालांकि, अचानक महिला लखनऊ में मिल गई। पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, उसे जानकर सभी दंग रह गए, क्योंकि महिला अपने एक साथी के साथ खुशहाल जीवन बिता रही थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। महिला का नाम कविता है, जिसकी हत्या, अपहरण तथा गुमशुदगी की रिपोर्ट गोंडा नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। वह लगभग 3 वर्ष पश्चात् उच्च न्यायालय के दखल के पश्चात् लखनऊ से बरामद हुई। कविता ने बताया कि उसके पति उसे मारते-पीटते थे, इसलिए वह पहले अयोध्या गई और फिर लखनऊ चली गई। जब कविता से पूछा गया कि वह लखनऊ में किसके साथ रह रही थी, तो उसने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं बताएगी। उसने यह भी कहा कि वह लखनऊ में जिसके साथ रह रही थी, उसी के साथ रहना पसंद करेगी तथा अपने परिवार से भी नहीं मिलना चाहती।

कविता के भाई अखिलेश बहादुर ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2017 में विनय कुमार से हुई थी। शादी के 4 वर्ष पश्चात् (2021) वह गायब हो गई थी। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर बहन के ससुराल वालों ने भी उनके खिलाफ बहन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मगर इसके बावजूद बहन का कोई पता नहीं चला। अखिलेश बहादुर ने कहा, "बहन के ना मिलने पर मैंने 2023 में उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी बहन को ढूंढा जाए। अदालत ने पुलिस को खोजने का आदेश दिया। अब पुलिस ने बहन को लखनऊ से गोंडा निवासी एक व्यक्ति के यहां से बरामद किया है।" गोंडा पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि महिला को सकुशल बरामद करने के बाद अदालत में पेश किया गया है। बयान दर्ज होने के पश्चात् अदालत के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जलेबियाँ बंटी, ढोल-नगाड़े बजे..! लेकिन रुझान बदलते ही बदल गया कांग्रेस दफ्तर का माहौल

हरियाणा में पिछड़ते ही कांग्रेस ने EC पर फोड़ा ठीकरा! क्या बोले रमेश-पवन और सुप्रिया?

बेटे को लॉन्च करेंगे यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू, इस सीट पर है नज़र

Related News