प्रेमी के साथ रंगरलिया मना रही थी शादीशुदा महिला, अचानक आ गए घरवाले और फिर...

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमी के साथ अंतरंग अवस्था में पकड़ा गया। महिला का दावा है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। घटना बदडीहा के एक विवाह भवन की है। महिला के परिजनों ने आरोपी मोइन अंसारी और महिला को एक कमरे में पकड़ लिया तथा इसके बाद महिला ने मुफस्सिल थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी मोइन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह केंद्रीय कारा भेज दिया।

पीड़िता की उम्र तकरीबन 22 वर्ष है तथा उसकी शादी तीन साल पहले राजधनवार के एक गांव में हुई थी। विवाह के बाद सब कुछ सामान्य था, मगर महिला अपने बहन के घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में आई। इसी के चलते मोइन अंसारी ने उसका मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया तथा उसे फोन करने लगा। मोइन ने उसे शादी का वादा करके दबाव डाला तथा महिला को अपने पति को छोड़ने के लिए कहा। 

महिला ने मोइन की बात मानते हुए अपने पति से संबंध तोड़ दिए तथा मोइन से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। मोइन ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे जीवनभर अपने साथ रखेगा।26 जुलाई 2024 को, मोइन ने महिला को शाम चार बजे बदडीहा बुलाया तथा उसे एक विवाह भवन में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला के परिवारवाले भी वहां पहुंच गए और दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया।

मनु भाकर ने रचा इतिहास, बनीं ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर

अग्निवीरों को सरकार की बड़ी सौगात, इन राज्यों ने किया आरक्षण का ऐलान

तगड़ी सुरक्षा भेदकर गर्लफ्रेंड को भगा ले गया बॉयफ्रेंड, बालिका गृह में मचा हंगामा

Related News