दर्शकों के दिल पर राज कर रही है हॉलीवुड की ये फ़िल्में

हॉलीवुड की फिल्में दुनियाभर में बहुत ज्यादा कमाई करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी कौन सी हैं? आज हम आपको 7 ऐसी फ्रेंचाइजियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की है। खास बात ये है कि इन फ्रेंचाइजियों में से नंबर 1 पर रहने वाली अकेले 40% से ज्यादा की कमाई करती है।

1. मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (MCU): इस लिस्ट में पहले नंबर पर है मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स यानी MCU। इस फ्रेंचाइजी की अब तक 33 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और इन फिल्मों ने कुल मिलाकर 29.7 बिलियन डॉलर की कमाई की है।

2. स्टार वॉर्स: दूसरे नंबर पर है स्टार वॉर्स फ्रेंचाइजी। स्टार वॉर्स की अब तक 12 फिल्में आई हैं और इन फिल्मों ने 10.3 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने इंडियन दर्शकों के दिल में भी खास स्थान बनाया।

3. हैरी पॉटर: तीसरे स्थान पर है हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी। हैरी पॉटर फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है, इतना ही नहीं इस फ्रेंचाइजी की 9 फिल्मों ने मिलकर 9.5 बिलियन डॉलर की कमाई की है।

4. स्पाइडर-मैन: चौथे नंबर पर है स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी, स्पाइडर-मैन के बारें में बात की जाए तो इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत liya है जिसकी अब तक 13 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इन फिल्मों ने कुल 8.9 बिलियन डॉलर का कारोबार किया।

5. जेम्स बॉन्ड: जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी ने अब तक 27 मूवीज बनाई हैं। इसके बावजूद, यह 7.8 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुए है।

6. अवेंजर्स: छठे स्थान पर है अवेंजर्स फ्रेंचाइजी। इस फ्रेंचाइजी की केवल 4 फिल्मों ने ही 7.7 बिलियन डॉलर की तगड़ी कमाई की है।

7. फास्ट एंड फ्यूरियस: सातवें स्थान पर है फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी। इसकी 11 फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 7.33 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।

स्त्री-2 का बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है जलवा

कार्यक्षेत्र में इन राशि के लोगों के लिए बढ़ेगा तनाव, जानिए आपका राशिफल

अयोध्या राम मंदिर की पांचवीं गैलरी में बनेगा ग्लोबल म्यूजियम, बैठक में हुआ फैसला

Related News