17 वर्षीय लड़के ने ट्रेन में मचाया कुल्हाड़ी और चाकू से कोहराम

बर्लिन : दक्षिणई जर्मनी की एक ट्रेन में एक अफगानी नाबालिग ने कोहराम मचा दिया। 17 वर्षीय इस लड़के ने ट्रेन पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। बवेरिया शहर के गृह मंत्री जोआचिम हरमैन ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। गृह मंत्री के अनुसार, हमलावर बवेरिया के ओस्चेनफर्ट शहर का रहने वाला है।

हांला कि इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खबरों के मुताबिक लड़के के हाथ में कुल्हाड़ी व चाकू था। जिससे उसने ट्रेन में सवार यात्रियों पर वार कर दिया। दुर्घटना वर्जबर्ग होंडिस्फील्ड और ऑचसेंफर्ट के बीच चलने वाली ट्रेन में हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि उपद्रवी किसी समुदाय विशेष के धार्मिक नारे भी लगा रहा था।

हांला कि फिलहाल अधिकारी इसकी जांच कर रहे है। इस हमले में घायल हुए तीन उपद्रवियों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर अचानक हुए इस नरसंहार से 14 लोग सदमे में चले गए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्षीय हमलावर अफगानी है और वो जर्मनी में शरणार्थी क तौर पर रह रहा था।

Related News