इन जिलों में हुई मॉनसून की विदाई, जानिए अपने यहाँ का हाल

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों से अब मॉनसून की विदाई आरम्भ हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली एवं पश्चिम राजस्थान के शेष क्षेत्रों से मॉनसून लौट चुका है। इसके अतिरिक्त, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश एवं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून की वापसी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं, देशभर में अब मौसम कैसा रहेगा।

अगले दो से तीन दिनों में पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के अतिरिक्त क्षेत्रों, पूर्वी राजस्थान के बाकी हिस्सों, गुजरात के अधिकांश क्षेत्रों एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल बना रहेगा। यह क्रमबद्ध वापसी मॉनसून के जीवनचक्र का एक अहम चरण है, जो कृषि योजना और जल संसाधन प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है।

दिल्ली में अब बारिश लगभग खत्म हो चुकी है। मॉनसून की विदाई के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। दिल्ली के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसका मतलब है कि सुबह ठंडक महसूस हो रही है जबकि दिन में तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। साथ ही नमी की अधिकता के कारण उमस भी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत एवं गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ भागों, झारखंड, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान-MP में रेलवे-स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला पत्र

'JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंगी', हजारीबाग में बोले PM मोदी

बुर्का पहन मंगेतर से मिलने पहुंचा शख्स, लोगों को हुआ शक और फिर...

Related News