अभी खत्म नहीं हुआ मानसून..! इन राज्यों के लिए फिर बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है, जो आमतौर पर 25 सितंबर के आस-पास हो जाती है, लेकिन इस साल यह देरी से हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से भी मॉनसून विदा हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट बताती है कि मॉनसून वापसी की अक्ष रेखा नेपाल, उत्तर प्रदेश के नौतनवा, सुल्तानपुर, मध्य प्रदेश के पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन, महाराष्ट्र के नंदुरबार और गुजरात के नवसारी होते हुए अरब सागर तक जा रही है।

Skymet के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लक्षद्वीप के पास चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र सक्रिय है, जिससे अगले कुछ दिनों में निम्न दबाव क्षेत्र बनने और इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक केरल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि लक्षद्वीप, तमिलनाडु, असम, मेघालय और कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, केरल और तमिलनाडु में आज भारी बारिश हो सकती है, जिसके बाद बारिश में कमी आने की उम्मीद है। स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

मॉनसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं और यह जल्द ही गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों से विदा हो सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और झारखंड से मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके अलावा, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक और ऊपरी चक्रवात बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी तमिलनाडु तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश के निकट स्थित है।

'संजय रॉय ही है ट्रेनी डॉक्टर का बलात्कारी और हत्यारा..', कोलकाता-कांड में CBI की चार्जशीट

बंगला खाली कर दिया, लेकिन चाबियां नहीं सौंपी..! केजरीवाल ने ये क्या किया ?

3 महीने में 194 नक्सली ढेर..! अमित शाह बोले- अंतिम साँसें गिन रहा नक्सलवाद

 

Related News