'मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर मेरा खतना करवाना चाहती है माँ..', पुलिस के पास पहुंचा बेटा, केस दर्ज

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक किशोर ने अपनी मां और एक मुस्लिम शख्स पर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए डराने-धमकाने  का इल्जाम लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर कसरावद थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने जानकारी दी है कि कुछ साल पहले उसके पिता का देहांत हो गया था और उसके बाद एक मुस्लिम व्यक्ति ने उसकी मां को बातों में फंसा लिया। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 3 मार्च 2024 को रात 9 बजे दोनों ने उससे इलम कबूलने के लिए कहा। जब पीड़ित ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी ने किशोर को जान से मार डालने की भी धमकी भी दी। किशोर ने पुलिस को बताया है कि मुस्लिम शख्स उसके घर आता था और उस पर खतना कराने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालता था।

पीड़ित ने जानकारी दी थी कि 1 जुलाई की शाम को उसकी मां और मुस्लिम शख्स ने उस पर खतना करवाने का दबाव डाला था और जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो उसकी पिटाई कर दी। अगले दिन पीड़ित हिंदू अधिकार संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपनी मां और मुस्लिम शख्स के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। 

तैय्यब ने अपनी 15 दिन की बच्ची को बोरे में भरकर जिन्दा दफ़न कर दिया, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

पड़ोसी से था बेटी का चक्कर, पता चलते ही पिता ने रच डाली ऐसी खौफनाक, जानकर उड़ जाएंगे होश

लव मैरिज के बाद कपल ने की खुदकुशी, UP से सामने आया चौंकाने वाला मामला

Related News