NCP नेता की पत्नी ने लादेन से कर डाली पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तुलना

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-शरद गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड की पत्नी, ऋता आव्हाड, ने खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बीच समानताएं बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। ठाणे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि लादेन जन्म से आतंकवादी नहीं था, बल्कि सामाजिक परिस्थितियों ने उसे इस राह पर चलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे ओसामा की जीवनी पढ़ें, ताकि समझ सकें कि वह आतंकवादी कैसे बना।

 

NCP नेता की पत्नी ने कहा कि, "आपको ओसामा बिन लादेन की जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए। एपीजे अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति बनना, ओसामा बिन लादेन के आतंकवादी बनने के तरीके के समान है। लेकिन वह आतंकवादी क्यों बना? यह समाज ही था जिसने उसे ऐसा बनने के लिए मजबूर किया।" इस बयान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसकी आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर NCP शरद पवार गुट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि NCP नेताओं ने अतीत में भी आतंकवादियों का समर्थन किया है और यह बयान उसी तरह की राजनीति का हिस्सा है। 

 

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस घटना को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया ब्लॉक' और महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी (MVA) पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। भंडारी ने कहा कि यह रणनीति आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या शरद पवार और राहुल गांधी इस बयान का समर्थन करते हैं कि बच्चों को आतंकवादियों की जीवनी पढ़नी चाहिए। इस विवाद ने महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है, हालांकि अभी तक जितेंद्र आव्हाड या एनसीपी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

'कश्मीर' मुद्दे पर एकसाथ आए 57 मुस्लिम देश, भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर

पड़ोसी के यहाँ मिला 3-दिन से लापता मासूम का शव, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

मुश्किलों में घिरी अश्लील कपड़े पहनकर घूमने वाली लड़की, माफ़ी मांगना भी नहीं आया काम

Related News