दाऊद पर शिकंजा कसेगा भारत

बनारस : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बनारस में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाऊस में कुछ समय गुजारा । यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा भी की। जिसमें उन्होंने देश के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मसलों को भी छुआ। इस दौरान उनका कहना था कि अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा राजन को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद दाऊद इब्राहिम पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रूकना होगा।

वामपंथी साहित्यकारों द्वारा अपने अवार्ड लौटाए जाने और सीमा पार से होने वाली फायरिंग को लेकर भी उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बनारस पहुंचे थे। जिस पर पत्रकार उनसे मिलने पहुंचे। पत्रकारों ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कई तरह के सवाल किए। उनका कहना था कि साहित्यकार जिस तरह से अपने अवार्ड लौटा कर देश की हालत को खराब बता रहे हैं हालात उतने खराब नहीं हैं। 

उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक असहिष्णुता भी बढ़ी है। मगर देश में सहिष्णुता का माहौल बनाने के लिए साहित्यकारों से सुझाव भी मांगे। उनका कहना था कि यदि कानून - व्यवस्था बिगड़ने की बात कही जा रही है तो यह राज्य का मामला है। राज्यों में इस तरह का माहौल बनाया जाता है जिसमें सरकारों को इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।  इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देश का जीडीपी ग्रोथ रेट अच्छा जा रहा है। 

बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत की संभावनाओं को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि बिहार चुनाव में एनडीए की संभावनाऐं अधिक बन रही हैं। भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की ओर अग्रसर हुई है। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर फायरिंग हो रही है। पाकिस्तान को पहले भी चेताया जा चुका है। इसे लेकर यह बात भी उन्होंने कही कि भारतीय सेना सीमा  पार से होने वाले हमलों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 

Related News