अहमदनगर नहीं, अब अहिल्यनगर कहिए..! महाराष्ट्र सरकार ने बदला जिले का नाम, कैबिनेट की मुहर

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर पुण्यश्लोक अहिल्या देवी जिला करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला राज्य कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को लिया गया, और अब केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद अहमदनगर को "अहिल्यानगर" के नाम से जाना जाएगा। राज्य के राजस्व मंत्री और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है, और इसे ऐतिहासिक कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल पुण्यश्लोक अहिल्या देवी की 300वीं जयंती है, और यह नाम परिवर्तन उन्हें सम्मान देने का सही तरीका है।

इस मांग को लेकर कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अहमदनगर के चोंडी में आयोजित अहिल्या देवी की जयंती कार्यक्रम में घोषणा की थी कि जिले का नाम अहिल्या देवी के नाम पर रखा जाएगा। इसके बाद पालकमंत्री विखे पाटिल ने राज्य और केंद्र सरकार के साथ इस विषय पर चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया गया था, और रेल मंत्रालय ने पहले ही सूचित किया था कि "अहिल्यानगर" नाम पर कोई आपत्ति नहीं है।

कैबिनेट की बैठक में इस ऐतिहासिक निर्णय पर अंतिम मोहर लगाई गई, जिससे अहमदनगर अब पुण्यश्लोक अहिल्या देवी के नाम पर जाना जाएगा। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इस फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि महायुति सरकार ने अपने वादों को पूरा करने में कामयाबी हासिल की है, और यह नाम परिवर्तन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच पाकिस्तान जा रहे विदेश मंत्री जयशंकर, आखिर क्यों ?

हिन्दू लड़की का अपहरण, जबरन धर्मान्तरण और बंधक बनाकर बलात्कार...। दरिंदा नौशाद गिरफ्तार

'सनातन को नष्ट करने वाले खुद ही मिट जाएंगे..', उदयनिधि पर पवन कल्याण का पलटवार

Related News