श्रद्धा कपूर ही नहीं बॉलीवुड की अदाकाराओं के हैं इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे अपनी आगामी फिल्मों की जानकारी और अपनी ताजा PHOTOSव वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ शेयर करते हैं। इन अभिनेत्रियों के लाखों-करोड़ों में फॉलोअर्स होते हैं, और जब उनकी कोई फिल्म हिट हो जाती है, तो उनके फॉलोअर्स की संख्या रातोंरात बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ श्रद्धा कपूर के साथ भी हुआ। आज हम आपको बॉलीवुड की 7 टॉप अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं।

श्रद्धा कपूर: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म "स्त्री 2" इस समय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की कामयाबी के पश्चात् श्रद्धा के फॉलोअर्स की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी कि वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। उनके 92.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा: इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं। श्रद्धा कपूर ने अचानक प्रियंका को पीछे छोड़ दिया। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 85.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह जल्द ही अपनी नई फिल्म "जिगरा" में दिखाई देने वाली हैं।

कैटरीना कैफ: कैटरीना कैफ भी इंस्टाग्राम पर बहुत लोकप्रिय हैं। उनके 80.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 80.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में दीपिका एक बेटी की मां बनी हैं।

अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं, फिर भी उनके 68.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कृति सेनन: कृति सेनन बॉलीवुड की हाई-पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 58.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

सारा अली खान: सारा अली खान भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके 45.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

'अलग धर्म के कारण टूटी बादशाह की शादी', खुद किया खुलासा

'गांधारी' बनी तापसी पन्नू, जारी हुआ अनाउंसमेंट टीजर

सलमान खान से गिप्पी ग्रेवाल ने कह दी ऐसी बात, फिर दिलजीत ने ऐसे संभाला

Related News