आज ही के दिन गुरु गोबिन्द सिंह में सिक्खों के गुरु हुए थे नियुक्त, जानिए इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 11 नवम्बर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:- 1675- गुरु गोबिन्द सिंह में सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे. 1745- चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी. 1765- ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया. 1913- स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की. 1918- पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया. 1950- भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया. 1954- फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये. 1956- भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया. 1956- राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना. 1958- तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया. 1962- कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया. 1966- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'जेमिनी-12' लांच किया. 1966- पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया. 1973- मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया. 1973- पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू. 1985- एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म 'एन अर्ली फ्रोस्ट' अमेरिका में प्रदर्शित की गयी. 1989- बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुई. 2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया.

11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:- अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली का जन्म 1837 में हुआ. प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई का जन्म 1885 में हुआ. शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म 1888 में हुआ. प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म 1888 में हुआ. स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म 1889 में हुआ. भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म 1924 में हुआ. भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार अमिताभ चौधरी का जन्म 1927 में हुआ. हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म 1936 में हुआ. हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म 1936 में हुआ. भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म 1943 में हुआ. नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष नेफियू रियो का जन्म 1950 में हुआ. अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री डेमी मूर का जन्म 1962 में हुआ. और पढ़ें: होमवर्क से ज्यादा बच्चों के लिए सोना जरूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

11 नवंबर को हुए निधन:- प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का 1970 में निधन. मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का 1971 में निधन. प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का 1982 में निधन. कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का 1994 में निधन.

ED की छापेमारी पर CM बघेल का केंद्र पर हमला, बोले- 'छत्तीसगढ़िया को कमजोर और कायर मत समझिए'

अपनी ही बेटी को पिता ने उतार दिया मौत के घाट, चौंकाने वाली है वजह

पत्नी के शक को दूर करने के लिए प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट, सास-बहू समेत तीन गिरफ्तार

Related News