आज ही के दिन हवाई द्वीप में खुला था पहला थियेटर, खास है इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 सितंबर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:- 1785: प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया। 1846: एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया। 1847: हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला। 1914: फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त। 1939: कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1961: सोवियत संघ ने 10 सितंबर नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। 1974: अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की। 1976: इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ। 1998: येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत। 2002: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। 2008: स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति:- 1890: हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म हुआ। 1944: आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म हुआ था। 1972: भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।

10 सितंबर को हुए निधन:- 1923: बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था। 1965: विजेता भारतीय सैनिक परमवीर चक्र सन्मानित होशियार सिंह दहिया का निधन हुआ।

'न रावण-कंस के अहंकार से मिटा, न बाबर-औरंगज़ेब के अत्याचार से..', CM योगी बोले- वह 'सनातन' इन तुच्छ सत्ता परजीवियों से क्या मिटेगा..

I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली परीक्षा ! 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का आज आएगा परिणाम

कांग्रेस ने क्यों किया ऐसा ? G20 समिट और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के 'अपमान' की क्या है सच्चाई !

Related News