एक लड़की ने तोड़ा 60 लड़कों का दिल, पुलिस भी रह गई हैरान

नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस कंट्रोल रूम में एक अजीब किस्म की शिकायत आई है, जिसे सुनकर आप हैरान भी हो सकते हैं तथा हंसी भी आ सकती है। स्वयं पुलिसकर्मी भी इस शिकायत को सुनकर हंस रहे हैं। मामला भलस्वा डेयरी थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम में सोमवार की शाम 5 बजे एक युवक ने फोन किया तथा बताया कि वह राजीव नगर क्षेत्र के शनिबाजार में रहता है।

युवक ने कहा कि वह एक लड़की से प्यार करता है, किन्तु अब वह लड़की उसे भाव नहीं दे रही। उसने यह भी कहा कि यह लड़की पहले 60 अन्य लोगों से प्यार कर चुकी है। वह लड़कों को फंसाती है, कुछ दिन प्यार भरी बातें करती है तथा इसके बाद उनका दिल तोड़कर किसी और से बात करने लग जाती है। इस खबर पर पुलिस ने मामले को लोकल पुलिस के पास भेज दिया।

वही जब लोकल पुलिस ने युवक को ट्रेस कर उससे पूछताछ की, तो उसने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया। तत्पश्चात, उसके परिवार से संपर्क किया गया। उसकी भाभी ने बताया कि उसका देवर नोएडा में रहने वाली एक लड़की पर फिदा है, और अब वह उससे बात नहीं कर रही, तो वह परेशान हो गया है। कंट्रोल रूम में आई इस फोन कॉल को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा हो रही है। इस घटना को जीडी में भी दर्ज किया गया है, तथा अब जीडी पर दर्ज विवरण सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

हिमाचल में मंदिर के ऊपर खड़ी कर दी अवैध मस्जिद, हिंदु संगठन का दावा

महिला को पेड़ से बांधकर लोहे के गर्म रॉड से दागा, चौंकाने वाली है वजह

'रोड बहुत बना लिए, अब खराब काम करने वालों को हटाना है': नितिन गडकरी

Related News