रो-रो कर मदद मांगती हिन्दू लड़की का वीडियो वायरल, जबरन इस्लाम कबूल करवाकर किया था निकाह

इस्लामाबाद: इमरान खान के ‘नया पाकिस्तान’ में हिंदू लड़कियों की हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही है। धर्म परिवर्तन के लिए बदनाम सिंध प्रांत हिंदू लड़कियों के लिए नरक बन चुका है। यहाँ लड़कियों का अपहरण कर उनका धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह करवाया जाता है। हाल ही में रीना मेघवार नाम की लड़की का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का मुद्दा पाक संसद में गूँजा था। 

अब इस लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की मदद मांगती नज़र आ रही है। वीडियो पाकिस्तान के सिंध प्रांत का बताया जा रहा है। वीडियो में रीना मेघवार दीवार से झाँकती हुई दिख रही है। वो रो-रोकर लोगों से मदद मांग रही है। लड़की का कहना है कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है और वह वापस अपने घर जाना चाहती है। वीडियो में अन्य कई औरतों की आवाज भी सुनाई दे रही है। लेकिन 36 सेकेंड के इस वीडियो में लड़की की सहायता के लिए कोई आगे नहीं आता है।

बता दें कि रीना मेघवार को 13 फरवरी को किडनैप किया गया था और फिर दादू में एक अधेड़ से उसकी शादी करा दी गई थी। रीना मेघवार के चाचा के मुताबिक, उन्होंने कई अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की है, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ है। 13 फरवरी को रीना मेघवार को केरियोगर, बादिन से अपहरण कर जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया था। फिर अधेड़ उम्र के व्यक्ति से जबरन निकाह करा दिया गया था। परिवार वालों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस लड़की को खोजने में नाकाम रही।

 

ताइवान ने की भारत के साथ एकजुटता की प्रतिज्ञा

जो बिडेन ने सैकड़ों संघीय ठेकेदारों के प्रति घंटा वेतन में की बढ़ोतरी

प्रमुख अमेरिकी सांसदों ने भारत की मदद के लिए मिलाया हाथ

Related News