IMF से कर्ज मिलते ही बौरा गया पाकिस्तान, ‘सबसे बड़ा’ झंडा फहराने में खर्च करेगा 40 करोड़ रुपए,

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कर्ज में गले-गले तक डूबने की चर्चा दुनिया भर में हो रही हैं। इस खस्ता हाल में IMF ने पाकिस्तान राहत देते हुए 3 अरब डॉलर कर्ज देने की हरी झंडी दे दी है। यह कर्ज वैसे तो पाकिस्तान की जनता के लिए है। लेकिन, सरकार इसे अपनी वाह-वाही में लुटाने हेतु फिर तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की पंजाब सरकार इस बार अपने 76वें आजादी के कार्यक्रम में देश में 500 फीट के स्तंभ पर झंडा फहराएगी, जिसमे 40 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का खर्च आने वाला है।

हालाँकि, हैरान करने वाली बात ये है कि ऐसा फैसला उस समय लिया जा रहा है, जब अगले दो साल के अंदर पाकिस्तान को 2000 करोड़ रुपए ब्याज के साथ चुकाने हैं। वहीं इनकी एयरलाइन्स इतना कर्जे में डूब चुकी है कि सऊदी अरब इन्हें लगातार धमकियाँ दे रहा है, मलेशिया इनके विमान जब्त कर रहा है, और चीन के कर्ज का बोझ भी पाकिस्तान पर लगातार बढ़ता जा रहा है. लेकिन, इतना सब होने के बावजूद पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया है कि वो इस बार लाहौर से लिबर्टी चौक पर यह झंडा लहराएगा। इससे पहले 2017 में पाकिस्तान ने वाहवाही लूटने के लिए अटारी वाघा सीमा पर 400 फीट का ऊँचा झंडा फहराया था। यह दक्षिण एशिया में सर्वाधिक ऊँचा झंडा है जिसका आकार 120×80 फीट है।

बता दें कि, IMF पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का कर्ज 9 माह में देने वाला है। उनसे पहले पड़ोसी मुल्क ने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए UAE से 1 अरब डॉलर का कर्जा लिया था। वहीं सऊदी अरब ने भी पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक को 2 अरब डॉलर दिए थे। इन्हीं कर्जों के कारण पाकिस्तान की स्थिति बीते कुछ दिनों में बद से बद्तर होती जा रही है। यहाँ फैक्ट्रियाँ बंद हो रही हैं। अब इन्हें IMF ने वापस अरबों डॉलर देकर थोड़ी राहत दी है। मगर. ऐसे में पाकिस्तान के सबसे बड़ा झंडा लहराने के पाकिस्तान के स्थानीय ही अपनी सरकार का विरोध कर रहे हैं।

पाकिस्तान में लड़कियों से अधिक लड़के हो रहे बलात्कार के शिकार- देश की सरकारी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

राष्ट्रपति मैक्रों को सितार, PM को मार्बल टेबल, जानें फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने क्या-क्या उपहार दिए

'ये दोस्ती वैश्विक भलाई के लिए..', राष्ट्रपति मैक्रों के साथ स्टेट डिनर के दौरान बोले पीएम मोदी

 

Related News