सोने से तौली पाकिस्तानी दुल्हन, वीडियो देख फ़टी रह गई लोगों की आँखे

सोशल मीडिया पर एक लड़की की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया। दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक पाकिस्तानी लड़की की शादी का है। इस रॉयल शादी में दुल्हन को एक तराजू पर बैठाकर उसे सोने की ब्रिक्स से तौलता हुआ नजर आता है। 

वही अब वायरल वीडियो को देख नेटिजन्स न सिर्फ हैरान हैं बल्कि कई प्रकार के सवाल भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं बल्कि दुबई का है। शादी समारोह दुबई में आयोजित किया गया था। यहां पाकिस्तानी दुल्हन को उसके परिवार वालों ने सोने में तौल दिया था। वीडियो में इतनी भारी संख्या में सोना देख यूजर्स हैरान हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहा सोना असली नहीं है, बल्कि नकली है। वहीं ये वेडिंग थीम बेस्ड थी। फिल्म ‘जोधा अकबर’ की थीम पर शादी में मंडप सजाया गया था तथा तराजू रखा गया था। फिर एक ओर तराजू के एक तरफ दुल्हन एवं दूसरी प्रकार सिल्लियों को रख दिया गया था। थीम के आधार पर दुल्हन को फिर सोने की नकली ब्रिक्स का उपयोग कर तोला गया था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर dulhadotnet नाम के एक अकाउंट से साझा किया गया है। इस वायरल वीडियो को अब कर 50 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अब इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छीड़ गई है।

नागालैंड को 60 साल बाद मिली पहली महिला विधायक, जानिए कौन हैं हेकानी जखालु ?

फिर शुरू हो गया विराट कोहली का बुरा दौर ? 15 पारियों में बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली

मुंबई भाजपा चीफ आशीष सेलार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मंजूर अहमद गिरफ्तार

Related News