मुंबई लोकल में जैम सेशन के बीच सोनू निगम का गाना गाने लगे यात्री, सिंगर ने कुछ यूँ किया रिएक्ट

जाने माने मशहूर गायक सोनू निगम को उनकी शानदार आवाज के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। सालों पहले उनके गाए कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ट्रेन के अंदर उनका गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके चलते यात्रियों ने स्वयं ही ट्रेन में म्यूजिक भी क्रिएट कर लिया। इस वायरल जैम सेशन पर गायक सोनू निगम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है तथा उन्हें यह बेहद अच्छा लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उनका हिट गाना 'ये दिल दीवाना' गा रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आयुष नाम के शख्स ने साझा किया है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में उसने लिखा है, 'कला हर जगह अपना स्थान ढूंढ ही लेती है।' वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ भरे कंपार्टमेंट में भी लोग अपने दिल से जैम सेशन का मजा लेते नजर आ रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनू निगम ने लिखा, 'कितना खूबसूरत है। इससे मुझे बेहद खुशी मिली। आप पर भगवान की कृपा रहे।' इस वीडियो को अब तक 8.6 मिलियन लोग देख चुके हैं तथा 8.34 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ता भी कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'दफ्तर में दिन भर के काम के बाद और खराब बुनियादी ढांचे और एक्सट्रीम मौसम वाले शहर में यात्रा करने के बाद इतना खुश रहना। खुशी वास्तव में एक ऑप्शन है, जिसे आप बाहरी परिस्थितियों की परवाह किए बिना चुनते हैं!' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

अनंत-राधिका की शादी में एक फ्रेम में दिखे अभिषेक-आराध्या और ऐश्वर्या, इस अंदाज में आए नजर

पैप्स को देखकर आराध्या ने कहा कुछ ऐसा, फैंस कर रहे तारीफ

समीर सोनी ने नीलम कोठारी से शादी की अफवाहों पर दी सफाई, कहा- सब ठीक है

Related News