'लोग जानते हैं कि PDP ने उनके लिए क्या किया..', चुनाव पर बोलीं महबूबा मुफ़्ती

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने आज गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर, खासकर दक्षिण कश्मीर में अपनी पार्टी के योगदान का बचाव किया। मुफ्ती ने दावा किया कि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में PDP की अहम भूमिका रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि, "दक्षिण कश्मीर के लोगों ने समझ लिया है कि PDP ने उनके लिए क्या किया है। POTA (आतंकवाद निरोधक अधिनियम) और टास्क फोर्स की सबसे बड़ी मुश्किलें दक्षिण कश्मीर में थीं। हमने लोगों को इन सबसे आज़ाद किया।" 

बता दें कि, आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए अटल सरकार ने 2002 में POTA कानून बनाया था, इसमें आतंकवाद को परिभाषित किया गया था, जिसके बाद कश्मीर में कई आतंकियों पर कार्रवाई हुई थी। हालाँकि, जल्द ही तत्कालीन विपक्ष ने इसे मुसलमानों से जोड़ दिया, और कहा जाने लगा कि, ये कानून मुसलमानों के खिलाफ है। इसके बाद 2004 में कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इसे ख़त्म कर दिया। महबूबा मुफ़्ती इसी आज़ादी की बात कर रहीं थीं। इसके आगे महबूबा ने अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना की कि वे प्रभावहीन हैं।

उन्होंने कहा कि, "लोग समझते हैं कि केवल PDP ही उन्हें हमारी जमीन और नौकरियों पर भाजपा के हमलों से बचा सकती है।" मुफ्ती ने मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित करने सहित पीडीपी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और दावा किया कि किसी अन्य पार्टी ने इतना महत्वपूर्ण योगदान नहीं दिया है। आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए मुफ्ती ने इस बात पर जोर दिया कि PDP के पिछले काम और भविष्य के वादे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, "हमारी चुनौती अपने पिछले काम में सुधार करना है। हमने कॉलेज, विश्वविद्यालय खोले हैं और रहबर-ए-तालीम और रहबर-ए-खेल जैसी योजनाएं शुरू की हैं।"  

तमिलनाडु में दुखद हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

उधार नहीं दी दवा तो भड़का शख्स, दुकानदार का कर दिया ये हाल

CJI का PM के साथ इफ्तार पार्टी करना ठीक, लेकिन गणेशपूजा गलत..! भाजपा का पलटवार

Related News